Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

भगवंत मान ने आप उम्मीदवार उमेश मकवाना के पक्ष में निकाला रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

 

चंडीगढ़, 16 अप्रैल(कोमल रमोला )

मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिवसीय चुनावी दौरे पर गुजरात में हैं। मंगलवार को उन्होंने गुजरात के भावनगर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो कर प्रचार किया और लोगों से आम आदमी पार्टी को जीताने की अपील की।

रोड शो के दौरान मान ने कहा कि गुजरात की जनता का मूड देखकर मुझे लगता है कि आज से गुजरात में क्रांति की शुरुआत होगी। इस चुनाव में गुजरात में नई कहानी लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई देश का संविधान और लोकतंत्र को बचाने की है। इसे हमें हर हाल में जीतना है।

रोड शो में अपने भाषण के दौरान भगवंत मान जेल में बंद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की कहानी सुनाते हुए काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जेल में अरविंद केजरीवाल के साथ आतंकवादी जैसा सलूक किया जा रहा है। मुलाकात भी ऐसे करवा रहे हैं जैसे वह कोई बड़ा आतंकवादी हो।

उन्होंने लोगों से कहा कि हमारे ये आंसू व्यर्थ नहीं जायेंगे। देश की जनता भाजपा के जुल्म का जवाब वोट से देगी और उसे हराकर सत्ता से बाहर करेगी। उन्होंने लोगों से अपील कभी कि भाजपा की तानाशाही का जवाब देने के लिए सभी लोग केजरीवाल बन जाओ।

मान ने केजरीवाल के समर्थन में लोगों से ‘जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे’ के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल का सच्चा सिपाही हूं। जहां वह भेजते हैं मैं वहां जाता हूं। आज मेरी ड्यूटी यहां पर लगी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी को चुनौती देने देने वाला देश में सिर्फ एक ही नेता है, वह है अरविंद केजरीवाल। भाजपा को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। इसीलिए भाजपा ने साज़िश के तहत झूठे केस में फंसाकर केजरीवाल को गिरफ्तार करवाया ताकि वह लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकें।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गलती यही थी कि उन्होंने गरीबों के ईलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक बनाए और सरकारी अस्पतालों की हालत सुधार दी। उन्होंने गरीबों के बच्चों की पढ़ाई के लिए दिल्ली में अच्छे सरकारी स्कूल बनवाए। उन्होंने बिजली और पानी मुफ्त कर दिया जिससे आम लोगों को आर्थिक सहूलियत मिलने लगी।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह एक विचार है। केजरीवाल के शरीर को तो अंदर कर दोगे लेकिन उसकी सोच को कैसे अंदर करोगे। जो लाखों करोड़ों अरविंद केजरीवाल देश में पैदा हो गए, उनका क्या करोगे? उनको कौन सी जेल में डालोगे?

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने देश में पहली बार नाम की राजनीति की जगह काम की राजनीति की शुरुआत की। इस बार भी लोग काम की राजनीति को वोट करेंगे और अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में झाड़ू से पूरे हिंदुस्तान की राजनीतिक गंदगी साफ करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *