राज्यउत्तर प्रदेश

Agra: आगरा पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, छोड़ी गई महिला की अर्थी को दिया कंधा

Agra: आगरा पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, छोड़ी गई महिला की अर्थी को दिया कंधा

रिपोर्ट: राजेश तौमर

आगरा में वर्दी में छिपा पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया, जब पुलिसकर्मियों ने एक महिला की अर्थी को कंधों पर उठाकर अंतिम संस्कार कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और पुलिस की सराहना हर ओर की जा रही है। घटना आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बोदला नई आबादी की है, जहां एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला की मौत के बाद पति और ससुराल वाले मौके से फरार हो गए, जिससे अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी कोई उठाने को तैयार नहीं था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी और दरोगा मौके पर पहुंचे और मानवता की मिसाल पेश करते हुए महिला की अर्थी को कंधों पर उठाकर श्मशान घाट तक ले गए।

मृतका के मायके वालों का आरोप है कि उसकी हत्या पति और ससुराल पक्ष ने की है। परिजनों की शिकायत पर अछनेरा थाने में पति और ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मृतका के भाई चंद्रपाल ने बताया कि संजू ने पांच साल पहले जितेंद्र से प्रेम विवाह किया था, जो मजदूरी करता था। 26 मार्च को संजू का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया।

पुलिस ने न केवल अंतिम संस्कार का सामान मंगवाया बल्कि खुद अर्थी तैयार कर उसे कंधा भी दिया। सेक्टर 3 श्मशान घाट पर महिला के बेटे से विधिवत अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस अब फरार पति और ससुराल वालों की तलाश में जुटी हुई है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players