Jewar School: जेवर में ₹25 करोड़ से बनेगा आधुनिक कंपोजिट विद्यालय, विधायक ने किया भूमि पूजन

Jewar School: जेवर में ₹25 करोड़ से बनेगा आधुनिक कंपोजिट विद्यालय, विधायक ने किया भूमि पूजन

नोएडा। जेवर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। शनिवार शाम करीब तीन बजे ₹25 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक कंपोजिट विद्यालय का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

विद्यालय का निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने करीब छह एकड़ जमीन निशुल्क उपलब्ध कराई है।

प्री-प्राइमरी से 12वीं तक होगी पढ़ाई

भूमि पूजन कार्यक्रम में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह केवल एक स्कूल भवन के निर्माण की शुरुआत नहीं है, बल्कि क्षेत्र के हजारों बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है और जेवर विधानसभा क्षेत्र में लगातार नई शैक्षिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित विद्यालय में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक पढ़ाई की सुविधा होगी। विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लास, विज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, आधुनिक पुस्तकालय, खेल मैदान समेत कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

बेटियों की शिक्षा पर जोर

विधायक ने कहा कि जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, औद्योगिक विकास और नए शिक्षण संस्थानों के आने से क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने प्रत्येक बच्चे, खासकर बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का संकल्प लें।

उन्होंने बताया कि हाल ही में क्षेत्र को राजकीय महिला महाविद्यालय की सौगात भी मिली है। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने यीडा, यूपीपीसीएल और संबंधित विभागों का आभार जताया।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img