Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जNoida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

Jewar Assault Case: डुढेरा गांव में घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट, महिला समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Jewar Assault Case: डुढेरा गांव में घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट, महिला समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

नोएडा। जेवर कोतवाली क्षेत्र के डुढेरा गांव में घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोस की एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मुकदमा पीड़ित सत्य प्रकाश की शिकायत पर दर्ज किया गया है। सत्य प्रकाश ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम वह अपने परिवार के साथ घर में बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले प्रदीप, योगेश, संतोष और गौरव उनके घर में घुस आए और बिना किसी वजह के गाली-गलौज करने लगे।

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने और उनके परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।

इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *