Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जNoida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

Char Murti Underpass Trial: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति गोल चक्कर पर 6 लेन अंडरपास का ट्रायल शुरू, 12 तारीख को होगा उद्घाटन

Char Murti Underpass Trial: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति गोल चक्कर पर 6 लेन अंडरपास का ट्रायल शुरू, 12 तारीख को होगा उद्घाटन

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति गोल चक्कर पर बने 6 लेन अंडरपास का ट्रायल शुरू हो गया है। करीब 92 करोड़ रुपये की लागत से बना 700 मीटर लंबा यह अंडरपास 5, 6 और 7 तारीख को आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इसके बाद 12 तारीख को अंडरपास का उद्घाटन किया जाएगा।

सुबह पूजा-पाठ के बाद ट्रैफिक अधिकारियों ने अंडरपास पर ट्रायल शुरू कराया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके सिंह ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले ट्रायल के दौरान अंडरपास की हर पहलू से जांच की जाएगी। इस दौरान यदि कोई कमी सामने आती है, तो उसे ठीक करने के बाद ही अंडरपास का उद्घाटन किया जाएगा।

अंडरपास का निर्माण कार्य वर्ष 2024 में शुरू हुआ था। इसके शुरू होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की करीब 5 लाख आबादी के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

नई व्यवस्था के तहत ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद जाने वाले वाहन अंडरपास से होकर गुजरेंगे, जबकि नोएडा की ओर जाने वाले वाहन इसके ऊपर से जाएंगे। इससे चार मूर्ति गोल चक्कर पर वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से बचने में मदद मिलेगी।

अंडरपास को आकर्षक बनाने के लिए इसमें विशेष लाइटिंग और चित्रकारी की गई है। इसके साथ ही बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से बचाव के लिए भी अंडरपास में जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *