जम्मू कश्मीर के यूथ लीडर सन्नीकांत छिब ने जंतर मंतर पर मिड डे मील को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
रिपोर्ट: हेमंत कुमार
जम्मू कश्मीर के यूथ लीडर सन्नीकांत छिब मैं आज दिल्ली के जंतर मंतर पर मिड डे मील को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है की जम्मू में मिड डे मील में जितनी महिलाएं काम करती है उनको सरकार की तरफ से ना तो तनख्वा मिलती है और ना ही किसी तरह की कोई सुविधा प्राप्त होती है। वहां पर मिड डे मील में काम करने वाली महिलाएं बहुत ही परेशान है। क्योंकि उनको एक साल में सिर्फ 650 रुपए मिलते हैं। मिड डे मील की महिलाओं का कहना है कि हम भारत सरकार से मोदी जी से यह निवेदन करते हैं कि हमें हमारी जो तंख्वा है वह बढ़ाया जाए और हमें और हमें साथ ही सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाए।


