Delhi Crime: नए साल से पहले दिल्ली में दिनदहाड़े दहशत, हथियारबंद बदमाशों का तांडव

Delhi Crime: नए साल से पहले दिल्ली में दिनदहाड़े दहशत, हथियारबंद बदमाशों का तांडव

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नया साल आने में अब कुछ ही समय बाकी है, लेकिन राजधानी दिल्ली में जश्न से पहले अपराध का साया गहराता नजर आ रहा है। दिल्ली पुलिस जहां नए साल को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होने के दावे कर रही है, वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सामने आई एक सनसनीखेज वारदात ने इन दावों की जमीनी हकीकत उजागर कर दी है। जाफराबाद थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने लूट और फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

यह मामला जाफराबाद थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी रोड का है, जहां पूजा पब्लिक स्कूल के पास स्थित वैष्णव मिष्ठान भंडार और पास की एक अन्य दुकान को बदमाशों ने निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाश अचानक दुकानों के सामने रुके और पिस्टल दिखाकर दुकानदारों से नकदी मांगने लगे। अचानक हुई इस वारदात से दुकानों में मौजूद ग्राहक और आसपास के लोग सहम गए।

जब एक दुकानदार ने बदमाशों की मांग मानने से इनकार किया तो बदमाशों ने बेरहमी दिखाते हुए उसे पिस्टल के बट से पीटना शुरू कर दिया। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। लूटपाट के दौरान दुकानों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार होने लगे। इसी दौरान दहशत फैलाने के इरादे से उन्होंने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान सड़क से गुजर रहे 40 वर्षीय आबिद को गोली जा लगी। गोली लगते ही आबिद सड़क पर गिर पड़े, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल आबिद को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई है।

घटना की सूचना मिलते ही जाफराबाद थाना पुलिस के साथ-साथ आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडिशनल डीसीपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के निर्देश दिए। पुलिस बदमाशों की पहचान, उनके भागने के रास्तों और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।

इस दिनदहाड़े हुई लूट और फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब दोपहर के समय इस तरह की वारदात हो सकती है तो रात में सुरक्षा का क्या हाल होगा। लोगों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े किए हैं। नए साल से पहले राजधानी में लगातार बढ़ रही लूट और फायरिंग की घटनाएं दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनती नजर आ रही हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img