Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Indian Navy: कोच्चि में शुरू हुआ ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2, 26 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा

Indian Navy: कोच्चि में शुरू हुआ ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2, 26 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा

हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारतीय नौसेना ने कोच्चि में चार दिवसीय बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2’ की शुरुआत की है। पहली बार भारत में आयोजित हो रहे इस अभ्यास में 26 देशों के 254 प्रतिनिधि, 74 प्रशिक्षक, चार अंतरराष्ट्रीय संगठन तथा कई विषय विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

यह कार्यक्रम भारतीय नौसेना की दक्षिणी नौसैनिक कमान (सदर्न नेवल कमांड), कोच्चि में आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन भारतीय नौसेना की अगुवाई वाले कंबाइंड टास्क फोर्स-154 और कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज के सहयोग से किया जा रहा है। अभ्यास का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा, साझा परिचालन क्षमता और साझेदार देशों के बीच समन्वय को मजबूत बनाना है।

उद्घाटन समारोह में सीटीएफ-154 के कमांडर कमोडोर मिलिंद एम. मोकाशी, सीएमएफ के डिप्टी कमांडर कमोडोर डैन थॉमस तथा दक्षिणी नौसैनिक कमान के चीफ स्टाफ ऑफिसर (ट्रेनिंग) रियर एडमिरल दीपक सिंघल ने समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त प्रशिक्षण और सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के पहले दिन प्रतिभागियों को जहाज संचालन, नेविगेशन, एस्ट्रो नेविगेशन, समुद्री आपदा संचार, डैमेज कंट्रोल और अग्निशमन जैसे विषयों पर भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक सिम्युलेटरों के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा यूएनओडीसी द्वारा लाल सागर और पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र में उभरती समुद्री सुरक्षा चुनौतियों पर विशेष सत्र भी आयोजित किया गया।

भारतीय नौसेना ने कहा कि यह अभ्यास क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा सहयोग को नई मजबूती देगा और भारत की ‘पसंदीदा सुरक्षा एवं प्रशिक्षण भागीदार’ की भूमिका को और सशक्त बनाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें