Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में मिलावटी मिठाई पर खाद्य विभाग का शिकंजा, तिरुपति स्वीट्स पर छापा मारकर 97 हजार की मिठाई नष्टHapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Hapur News : हापुड़ में मिलावटी मिठाई पर खाद्य विभाग का शिकंजा, तिरुपति स्वीट्स पर छापा मारकर 97 हजार की मिठाई नष्ट

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा देहात क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए तिरुपति बंगाली स्वीट्स पर छापा मारा। परतापुर रोड स्थित इस दुकान पर शाम करीब पांच बजे टीम पहुंची और जांच में पाया कि वहां अस्वच्छ हालात में मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। मौके पर मिली करीब 650 किलो छेना मिठाई और गुलाब जामुन को टीम ने नष्ट करा दिया, जिसकी बाजार कीमत करीब 97 हजार रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में की गई। टीम ने दुकान में बनी मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच की और छेना मिठाई के दो नमूने तथा गुलाब जामुन और चीनी का एक एक नमूना लेकर जांच के लिए क्षेत्रीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया। खाद्य विभाग ने मिठाई बनाने वाली इकाई को मौके पर ही बंद करा दिया और संचालक को सुधार नोटिस जारी किया है। अस्वच्छ मिठाइयों को इस लिए नष्ट किया गया ताकि वे बिक्री के लिए बाजार में न जा सकें। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें