Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Himachal Pradesh University: हिमाचल विश्वविद्यालय और भारतीय सेना में ऐतिहासिक साझेदारी

Himachal Pradesh University: हिमाचल विश्वविद्यालय और भारतीय सेना में ऐतिहासिक साझेदारी

अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और विकास में सहयोग का नया अध्याय
शिमला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला और भारतीय सेना के बीच सहयोगात्मक अनुसंधान एवं विकास (R&D) पहलों को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस MoU पर भारतीय सेना की ओर से ब्रिगेडियर अनुराग पांडे और विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने हस्ताक्षर किए।

अनुसंधान और नवाचार का साझा मंच
मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस पहल को भारतीय सेना और विश्वविद्यालय के बीच “सहक्रियात्मक साझेदारी” की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता विविध क्षेत्रों में अनुसंधान और नवाचार को नई दिशा देगा। इसके तहत भारत-तिब्बत संबंधों पर ऐतिहासिक शोध, सीमावर्ती क्षेत्रों के आर्थिक और विकासात्मक अध्ययन, ड्रोन तकनीक व एंटी-ड्रोन उपाय, साइबर सुरक्षा की सर्वाेत्तम प्रथाओं का विकास तथा हरित ऊर्जा और पर्यावरण-सुरक्षा के क्षेत्र में संयुक्त प्रयास शामिल हैं।

शैक्षणिक अवसर और भविष्य की दिशा
समझौता ज्ञापन के अनुसार, भारतीय सेना के कर्मियों को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही फैकल्टी और कर्मचारियों के आदान-प्रदान, संयुक्त संगोष्ठियों, कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। यह साझेदारी अनुसंधान, जनसंचार और रणनीतिक सहयोग को एक नई ऊँचाई देगी।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, लेफ्टिनेंट जनरल डी.जी. मिश्रा और शिक्षा सचिव राकेश कंवर भी उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें