Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Hashim Baba Gang: शास्त्री पार्क में पुलिस और हाशिम बाबा गैंग के शूटर के बीच मुठभेड़, डबल मर्डर आरोपी गिरफ्तार

Hashim Baba Gang, Delhi Encounter, Shastri Park Encounter, Aamir Salman

Hashim Baba Gang: शास्त्री पार्क में पुलिस और हाशिम बाबा गैंग के शूटर के बीच मुठभेड़, डबल मर्डर आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में देर रात उस समय गोलियों की गूंज सुनाई दी, जब क्राइम ब्रांच और कुख्यात हाशिम बाबा गैंग के एक शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी आमिर उर्फ सलीम उर्फ टिल्लन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस टीम पर फायरिंग करने का आरोप है। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

डीसीपी संजीव यादव के मुताबिक क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि हाशिम बाबा गैंग का वांछित शूटर आमिर उर्फ सलीम उर्फ टिल्लन शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो के आसपास आने वाला है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर मान और इंस्पेक्टर सुंदर गौतम की टीम ने इलाके में जाल बिछाया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजकर 48 मिनट पर एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया। खुद को घिरता देख आरोपी ने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

क्राइम ब्रांच का दावा है कि जवाबी फायरिंग के दौरान एक गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूछताछ में आरोपी की पहचान आमिर उर्फ सलीम उर्फ टिल्लन के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि वह वर्ष 2024 में शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में हुए चर्चित डबल मर्डर केस में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली की रात बिहारी कॉलोनी में घर के बाहर खड़े आकाश शर्मा और उनके 16 वर्षीय भतीजे ऋषभ पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस जांच में हाशिम बाबा गैंग का नाम सामने आया था। तभी से आमिर फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई को डबल मर्डर केस में बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों, उसके नेटवर्क और फरारी के दौरान मदद करने वालों की जानकारी जुटाने में लगी है। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किन-किन आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और उसके संपर्क किन अपराधियों से थे।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि राजधानी में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और फरार अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमें काम कर रही हैं।

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें