Uttar Pradesh : हापुड़ में मकान में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख, शार्ट सर्किट की आशंका

Hapur : हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी में एक मकान के बाहर बने कमरे में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने से यहां रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया और मकान में रह रहे परिवार में अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मकान में लगी आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी में अरुण कोहली का मकान स्थित है। अरुण कोहली ने अपने मकान के बाहर बने एक कमरे को रायबरेली निवासी सुधा व उनके परिजनों को किराए पर दिया हुआ है। मंगलवार की दोपहर इस कमरे में अचानक आग लग गई। मकान के अंदर एक किचन भी बना हुआ है। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आकर मकान में रखा हुआ घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मकान में आग लगने पर मकान स्वामी ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मकान में लगी आग पर काबू पाया। इस दौरान आग में एक पालतू खरगोश को भी दमकल कर्मियों ने सुरक्षित कमरे से बाहर निकाल लिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से मकान में आग लगना प्रतीत हो रहा है। इसके बाद भी आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img