Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Kala Jathedi Gang: काला जठेड़ी गैंग के नाम पर करोड़पति कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Kala Jathedi Gang

Kala Jathedi Gang: काला जठेड़ी गैंग के नाम पर करोड़पति कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस की उत्तर-पश्चिम जिला टीम ने एक बड़े रंगदारी रैकेट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी गैंग का सदस्य बताकर एक बड़े कारोबारी से मोटी रकम वसूलने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों का किसी भी गैंग से कोई संबंध नहीं था और वे केवल गैंगस्टर का खौफ दिखाकर उगाही की साजिश रच रहे थे।

मामला उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र का है। नॉर्थ-वेस्ट डीसीपी आकांक्षा यादव के मुताबिक एक बड़े व्यवसायी को लगातार अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबरों से कॉल और मैसेज किए जा रहे थे। इन कॉल्स में कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी और खुद को काला जठेड़ी गैंग का सदस्य बताकर भारी रकम की मांग की जा रही थी।

कारोबारी की शिकायत मिलने के बाद आदर्श नगर थाना पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप एक्टिविटी और डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर हरियाणा में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन कालरा और साहिल गर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल धमकी देने और रंगदारी मांगने में किया जा रहा था।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनका किसी भी गैंग या गैंगस्टर से कोई संबंध नहीं है। दरअसल एक कारोबारी विवाद के चलते उन्होंने व्यवसायी को डराने और उससे पैसे ऐंठने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी के नाम का इस्तेमाल किया और अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी भरे कॉल और मैसेज भेजे।

दिल्ली पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश में कोई और व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उन्होंने पहले भी इसी तरह की वारदात को अंजाम तो नहीं दिया।

दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि गैंगस्टरों का नाम लेकर लोगों में डर फैलाने और रंगदारी मांगने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Delhi Firing: करोल बाग में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें