राज्यउत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में 100 छात्र फूड पॉइजनिंग के शिकार, खाना खाते ही होने लगीं उल्टियां और पेट दर्द

ग्रेटर नोएडा में 100 छात्र फूड पॉइजनिंग के शिकार, खाना खाते ही होने लगीं उल्टियां और पेट दर्द

Related Articles

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्टल में खाना खाने से 100 से ज्यादा छात्रों की तबीयत खराब हो गई. सभी छात्रों को ग्रेनो स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक उपचार के बाद कई छात्रों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. डॉक्टरों ने मानें तो छात्रों को फूड पॉइजनिंग हुई है. वहीं, इस मामले में यूपी के गृह विभाग ने संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है.

कई छात्र अचानक से उल्टियां करने लगे

दरअसल, कल शाम को ग्रेटर नोएडा के कोतवाली नॉलेज पार्क क्षेत्र के आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड लॉ कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे कई छात्र अचानक से उल्टियां करने लगे. तो कईयों को पेट दर्द की शिकायत हुई. जिसके बाद पूरे हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई. छात्रों को तबीयत खराब होने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button