Hapur News : दिवंगत भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग के परिवार से मिलने शुक्रवार को पिलखुवा आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Hapur News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का शुक्रवार को हापुड़ दौरा तय हुआ है। वह पिलखुवा में वरिष्ठ भाजपा नेत्री और पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रही स्वर्गीय लज्जा रानी गर्ग के आवास पर जाकर परिजनों से भेंट करेंगे और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। डिप्टी सीएम के आगमन की सूचना के बाद से जिला प्रशासन और स्थानीय भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

कार्यक्रम के मुताबिक उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए पिलखुवा पहुंचेंगे। शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजकर पैंतालीस मिनट पर उनका हेलीकॉप्टर रामलीला मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर लैंड करेगा। वहां से वह कार द्वारा सीधे लज्जा रानी गर्ग के आवास के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि वह पिलखुवा में करीब पचास मिनट तक मौजूद रहेंगे और परिवार को ढांढस बंधाएंगे।

डिप्टी सीएम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है। हेलीपैड से लेकर दिवंगत नेत्री के आवास तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। इस संबंध में एएसपी विनीत भटनागर का कहना है कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। शोक संवेदना के बाद उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से ही नोएडा के लिए प्रस्थान करेंगे।

गौरतलब है कि लज्जा रानी गर्ग भाजपा संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहीं और उन्होंने कई अहम पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने का काम किया। मंगलवार को उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img