उत्तर प्रदेश : हापुड़ से बड़ी खबर, हिस्ट्रीशीटर को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हालात गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के होशियारपुर गढ़ी में शातिर हिस्ट्रीशीटर को रविवार देर रात को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने घायल को मेरठ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव होशियारपुर गढ़ी निवासी बॉबी उर्फ बोबिंदर रविवार देर रात करीब दस बजे 57 चौराहे के पास सड़क पर पड़ा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी और फरार हो गए। बॉबी को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देवनंदिनी अस्पताल ले आए। अस्पताल के चिकित्सकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि वह थाने का हिस्ट्रीशीटर बाबी है। थाना प्रभारी ने बताया कि बॉबी के कान के पास गोली मारी गई है। हापुड़ के अस्पताल से उसे मेरठ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

क्या बोले अफसर

थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि थाने में उसके खिलाफ तीस से अधिक मुकदमें विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में घायल के पिता राजेंद्र ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामना आया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img