Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर लगी आग, दो लोगों की मौत, चार घायल

Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर लगी आग, दो लोगों की मौत, चार घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के थाना मानसरोवर पार्क क्षेत्र में रविवार सुबह एक ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में भीषण आग लग गई। यह हादसा राम नगर स्थित मोती राम रोड पर राम मंदिर के पास हुआ, जहां टिन शेड के नीचे संचालित चार्जिंग स्टेशन में अचानक आग भड़क उठी। दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 6:40 बजे आग लगने की कॉल मिली, जिसके बाद मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद जब टीम ने तलाशी अभियान चलाया, तो उन्हें घटनास्थल से दो जले हुए शव बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के मूल निवासी 19 वर्षीय ब्रिजेश और 18 वर्षीय मणिराम के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आग के कारण चार्जिंग स्टेशन में खड़े कई ई-रिक्शा भी जलकर पूरी तरह खाक हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मामले की विस्तृत जांच में जुटी हैं।

घटना के बाद स्थानीय विधायक जितेंद्र महाजन मौके पर पहुंचे और इस हृदयविदारक हादसे पर दुख जताया। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की कि इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े और प्रभावी कदम उठाए जाएं। गौरतलब है कि इसी इलाके के थाना फर्श बाजार क्षेत्र में कुछ दिन पहले भी इसी तरह की एक घटना सामने आई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img