Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

लोगों के लिए खोला गया एलिवेटेड रोड, 7 अप्रैल से चल रहा था मरम्मत का काम

नोएडा में 7 अप्रैल से बंद पड़े हुए एलिवेटर रोड को शुक्रवार से खोल दिया गया है। आज यानी शुक्रवार से एलिवेटेड रोड पर आवाजाही शुरू हो गई
नोएडा में 7 अप्रैल से बंद पड़े हुए एलिवेटर रोड को शुक्रवार से खोल दिया गया है। आज यानी शुक्रवार से एलिवेटेड रोड पर आवाजाही शुरू हो गई

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में 7 अप्रैल से बंद पड़े हुए एलिवेटर रोड को शुक्रवार से खोल दिया गया है। आज यानी शुक्रवार से एलिवेटेड रोड पर आवाजाही शुरू हो गई। बता दें कि नोएडा अथॉरिटी के द्वारा रोड पर मरम्मत का कार्य किया गया था और इस वजह से इस रोड को बंद किया गया था।
नोएडा के एलिवेटेड रोड पर नोएडा अथॉरिटी ने 7 अप्रैल से रिफ्रेशिंग का काम शुरू किया था। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से काम को पूरा करने के लिए अथॉरिटी को 90 दिन का समय दिया गया था, लेकिन अथॉरिटी ने सिर्फ 40 दिन में एलिवेटेड रोड की पुरानी सड़क उखड़कर नई परत बिछा दी है। नोएडा सेक्टर 18 से सेक्टर 60 की तरफ जाने वाली रोड पहले से ही खुली हुई है। इस प्रोजेक्ट को नोएडा अथॉरिटी के सिविल विभाग की टीम ने काफी तेजी से किया। नोएडा अथॉरिटी ने मरम्मत में पुरानी सड़क उखाड़ कर एक नई परत बिछाने का काम पूरा कर लिया है। अब नई परत के ऊपर दूसरी परत बिछाई जानी है। इसका काम भी सेक्टर 18 से सेक्टर 60 जाने वाली रोड पर करीब 75 प्रतिशत पूरा हो गया है।

15 प्रतिशत काम हुआ पूरा
वहीं, नोएडा के सेक्टर 61 से सेक्टर 18 की तरफ जाने वाली रोड पर दूसरी परत का काम करीब 15% पूरा हो गया है। पहली परत दोनों रोड पर बिछने के बाद अब सड़क को खोल दिया गया है, जिससे वाहनों के गुजरने में कोई समस्या नहीं होगी।

जरूरत के हिसाब से किया जाएगा डायवर्जन
नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि ऐसे में ट्रैफिक सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक खोला जाएगा। रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नोएडा अथॉरिटी दूसरी परत बिछाने का काम करवाती रहेगी। जिसकी वजह से रात में 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक फ्लाई ओवर बंद रहेगा। इस दौरान जरूरत के हिसाब से वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *