Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, 1 की मौत

थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के एक्सप्रेसवे पर मयूर स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर ग्रीन बेल्ट में पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए
एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, 1 की मौत

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के एक्सप्रेसवे पर मयूर स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर ग्रीन बेल्ट में पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान दूसरी कार में सवार साथी युवक तीनों को तुरंत दिल्ली के अस्पताल में ले गए। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान नितिन निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। घटना में बॉबी और आशीष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय दो कार तेज रफ्तार में साथ चल रही थी। अचानक एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर ग्रीन बेल्ट में पलट गई। इसके बाद दूसरी कार में सवार युवक का ग्रुप घटना में घायल तीनों युवकों को दिल्ली के एक निजी अस्पताल ले गए। इस संबंध में थाना सेक्टर 126 प्रभारी का कहना है कि हादसे की जानकारी मिली थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही साथी युवक तीनों घायलों को दिल्ली ले जा चुके थे। उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *