Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Greater Noida Fraud Case: फर्जी रजिस्ट्री से 3.03 करोड़ की ठगी का खुलासा, जारचा पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे

Greater Noida fraud case, fake registry scam, property fraud India

Greater Noida Fraud Case: फर्जी रजिस्ट्री से 3.03 करोड़ की ठगी का खुलासा, जारचा पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में फर्जी रजिस्ट्री के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मिलकर करीब 3 करोड़ 3 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। इस कार्रवाई को क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े ठगी नेटवर्क के खिलाफ अहम सफलता माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, थाना जारचा की टीम ने 24 अप्रैल 2026 को समाना नहर के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप राणा (53 वर्ष) निवासी सहारा होम्स, लालकुआं गाजियाबाद, खुशबू देवी (45 वर्ष) निवासी भोजपुर बिहार और ज्योत्सना (42 वर्ष) शामिल हैं, जो फिलहाल गाजियाबाद में रह रही थीं।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 4 एटीएम कार्ड और एक स्कॉर्पियो कार (HR51CL3223) बरामद की है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्तियों की नकली रजिस्ट्री करता था और लोगों को धोखे में रखकर बड़ी रकम हड़प लेता था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में थाना जारचा में कुल 5 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है, जिससे इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और योजनाबद्ध तरीके से लोगों को निशाना बनाता था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय ठगी के ऐसे मामलों पर सख्त नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Encounter Greater Noida: दादरी में पुलिस मुठभेड़, लूट का वांछित आरोपी शाकिर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें