Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में मोबाइल शॉप में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Greater Noida Fire
Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में मोबाइल शॉप में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में मोबाइल शॉप में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। दादरी थाना क्षेत्र के एक दुकान में आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया। पहले आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली तो फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक, कस्बा दादरी थाना क्षेत्र के नई आबादी के नाजिम चौक के पास स्थित मोबाइल की दुकान में अचानक भीषड़ आग लग गई। आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया।

मोबाइल की दुकान में आग लगने पर एकत्रित हुई भीड़ ने आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पहुंची दमकल कर्मियों की टीम आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपए का कीमती सामान जलकर राख हो गया। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, मौके पर पहुंची दादरी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आग कैसे लगी, अभी तक यह स्पष्ट नहीं पता चल पाया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *