Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जNoida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

Noida Tragedy: ग्रेटर नोएडा में पति और 11 वर्षीय बेटे की मौत से टूटा परिवार, उसी बालकनी से कूदने की कोशिश में अफसर पत्नी को लोगों ने बचाया

Noida Tragedy: ग्रेटर नोएडा में पति और 11 वर्षीय बेटे की मौत से टूटा परिवार, उसी बालकनी से कूदने की कोशिश में अफसर पत्नी को लोगों ने बचाया

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर पति और बेटे की दर्दनाक मौत के बाद अफसर पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बार-बार बेहोश हो रही हैं। होश में आते ही पति और बेटे को पुकार रही हैं।

अमृता श्रीमणि (38) ने शुक्रवार रात उसी बालकनी से कूदने की कोशिश की, जहां से सुबह 4.20 बजे पति रणदीप पात्रा (40) और 11 साल के बेटे आरव की गिरकर जान गई थी। दोनों बालकनी में फूल तोड़ रहे थे। जैसे ही अमृता चीखते-चिल्लाते हुए बालकनी की ओर बढ़ीं, वहां मौजूद सोसाइटी के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। समझाकर शांत कराया। वह कोई गलत कदम न उठा लें, इसलिए रिश्तेदार उन्हें समझा रहे हैं। घर पर रिश्तेदारों और पुलिस का आना जाना लगा है। अमृता ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में पति और बेटे के साथ रहती थीं। अब वह परिवार में अकेली रह गई हैं।

रणदीप का परिवार मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। रणदीप और पत्नी अमृता केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली में सेक्शन ऑफिसर थे। दोनों ने महागुन मायवुड्स सोसाइटी में 2022 में फ्लैट खरीदा था। अमृता ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शुक्रवार को हम सब लोग खाटू श्याम जाने वाले थे। वहां एक जमीन की रजिस्ट्री करानी थी। उससे पहले हमने मंदिर जाकर दर्शन करने का प्लान बनाया था।

उन्होंने बताया कि हमने बालकनी में पौधे लगा रखे हैं। कई पेड़ ग्रिल के सहारे ऊपर छत तक फैले हैं। उनके फूल तोड़ने के लिए हम छोटी सीढ़ी का इस्तेमाल करते हैं। खाटू श्याम मंदिर में पूजा के लिए रणदीप और आरव बालकनी में फूल तोड़ने लगे। बेटा सीढ़ी पर चढ़कर ऊपर लगे फूल तोड़ रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह बालकनी से बाहर की तरफ गिर गया।

उन्होंने बताया कि बेटे ने किसी तरह बालकनी की रेलिंग पकड़ ली। तभी रणदीप उसे बचाने के लिए दौड़े। उनका पैर फिसला और वह भी गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। देर शाम दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सोसाइटी में रहने वाले एक शख्स ने बताया- उन्हें दो बार-बारी-बारी से तेज गिरने जैसी आवाज सुनाई दी। खिड़की से बाहर देखने पर क्लब हाउस की छत पर एक व्यक्ति और बच्चा गिरे दिखाई दिए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी सोसाइटी के वाट्सऐप ग्रुप पर दी। जिसके बाद मौके पर बिल्डिंग के नीचे भीड़ जुट गई। जाकर देखा गया तो पता चला रणदीप और उनके बेटे आरव की मौत हुई है।

पुलिस अब घटना के कारणों की जांच कर रही है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के मुताबिक, अब तक पिता-पुत्र के नीचे गिरने का फुटेज नहीं मिला है। सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें