Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Greater Noida e library: ग्रेटर नोएडा के 13 गांवों में शुरू हुआ ई-पुस्तकालय निर्माण कार्य, प्रतियोगी छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ

Greater Noida e library: ग्रेटर नोएडा के 13 गांवों में शुरू हुआ ई-पुस्तकालय निर्माण कार्य, प्रतियोगी छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गांवों में शिक्षा और डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए प्राधिकरण ने बड़ी पहल शुरू की है। सलेमपुर गुर्जर, घंघोला, नवादा समेत 13 गांवों में इस वर्ष के अंत तक ई-पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पुराने पंचायत भवनों की मरम्मत और नए भवनों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में चरणबद्ध तरीके से अन्य गांवों में भी ई-पुस्तकालय खोले जाएंगे।

प्राधिकरण के अनुसार वर्क सर्किल-8 के अंतर्गत आने वाले गांवों में ई-पुस्तकालय योजना पर तेजी से काम चल रहा है। जिन गांवों में पहले से पंचायत भवन बने हुए हैं, वहां उनकी मरम्मत और आधुनिकीकरण किया जा रहा है। सलेमपुर गुर्जर, नवादा, पंचायतन और देवटा समेत नौ गांवों में पुराने पंचायत भवनों को ई-पुस्तकालय में बदला जा रहा है। वहीं हतेवा, घंघोला, बिसायच और अन्य गांवों में नए भवनों का निर्माण किया जा रहा है।

दरअसल ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में पंचायत चुनाव व्यवस्था समाप्त होने के बाद गांवों के पंचायत भवन लंबे समय से खाली पड़े थे। रखरखाव न होने के कारण ये भवन जर्जर होने लगे थे। ऐसे में प्राधिकरण ने इन भवनों का उपयोग शिक्षा और पढ़ाई के लिए करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों की ओर से भी लंबे समय से पुस्तकालय खोलने की मांग की जा रही थी।

अधिकारियों का कहना है कि ई-पुस्तकालय बनने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को काफी फायदा मिलेगा। गांवों में शांत और बेहतर पढ़ाई का माहौल उपलब्ध होगा, जिससे छात्र-छात्राएं बिना शहर गए अपनी तैयारी कर सकेंगे। ई-पुस्तकालय में फर्नीचर, बैठने की व्यवस्था, डिजिटल सुविधाएं और पढ़ाई से संबंधित जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही छात्रों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा।

वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की मांग को देखते हुए यह परियोजना शुरू की गई है। कुछ गांवों में पहले से ही आपसी सहयोग से पुस्तकालय चलाए जा रहे हैं, जिन्हें अब आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में हर गांव की जरूरत के अनुसार ई-पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने बताया कि खाली पड़े पंचायत भवनों का उपयोग शिक्षा और डिजिटल सुविधाओं के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को लाभ मिलेगा और गांवों में शिक्षा का माहौल मजबूत होगा।

प्राधिकरण ने कार्यदायी संस्था को तय समय के भीतर निर्माण और मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। लक्ष्य है कि इस साल के अंत तक सभी चयनित गांवों में ई-पुस्तकालय शुरू कर दिए जाएं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें