Water Contamination: निराला ग्रीन आर्क सोसाइटी में दूषित पानी से 100 से ज्यादा लोग बीमार, 70 बच्चे प्रभावित

Water Contamination: निराला ग्रीन आर्क सोसाइटी में दूषित पानी से 100 से ज्यादा लोग बीमार, 70 बच्चे प्रभावित

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला ग्रीन आर्क सोसाइटी में दूषित पानी की आपूर्ति से बड़ा स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया है। सोसाइटी में रहने वाले 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं, जिनमें करीब 70 बच्चे शामिल हैं। बड़ी संख्या में लोगों के अचानक बीमार होने के बाद 11 टावरों में रहने वाले लगभग 1,640 परिवारों में दहशत का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) ने निजी लैब से पानी की जांच कराई, जिसमें खतरनाक बैक्टीरिया मिलने की पुष्टि हुई है।

निवासियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से घरों में बच्चों और बुजुर्गों को पेट दर्द, उल्टी, दस्त और तेज बुखार जैसी शिकायतें होने लगीं। धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ती गई और कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों का मानना है कि दूषित पानी के कारण जलजनित संक्रमण फैलने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि वे पिछले दो महीनों से पानी की गुणवत्ता और टंकियों की सफाई को लेकर लगातार शिकायत कर रहे थे, लेकिन प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। समय पर टंकियों की सफाई और पानी की जांच नहीं होने के कारण हालात बिगड़ गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए AOA ने पानी के नमूने निजी लैब में जांच के लिए भेजे। रिपोर्ट में पानी में ‘कोलीफॉर्म’ और अत्यंत खतरनाक ‘ई-कोलाई’ बैक्टीरिया की मौजूदगी पाई गई। लैब ने स्पष्ट किया कि यह पानी पीने या घरेलू उपयोग के लिए सुरक्षित नहीं है।

AOA के जनरल सेक्रेटरी गौतम भाटिया ने बताया कि जांच रिपोर्ट ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सौंप दी गई है। निवासियों ने प्राधिकरण और प्रबंधन से पानी की टंकियों की वैज्ञानिक तरीके से सफाई, सुरक्षित पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर प्राधिकरण की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img