Noida Rain: बारिश के बीच सड़कों पर उतरा नोएडा प्राधिकरण, जलभराव रोकने के लिए अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Noida Rain: बारिश के बीच सड़कों पर उतरा नोएडा प्राधिकरण, जलभराव रोकने के लिए अधिकारियों ने किया निरीक्षण

नोएडा। शहर में लगातार हो रही रुक-रुक कर बारिश के बीच नोएडा प्राधिकरण का पूरा इंजीनियरिंग अमला गुरुवार को फील्ड में सक्रिय नजर आया। हाल ही में बरौला, कई ग्रामीण इलाकों, सेक्टरों और अंडरपास में जलभराव की शिकायतों के बाद प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने सभी संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत तीनों महाप्रबंधकों समेत सभी वर्क सर्किलों के वरिष्ठ अधिकारी पूरे दिन शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा करते रहे।

गुरुवार को सुबह से शाम तक कई बार बारिश हुई। बारिश शुरू होते ही महाप्रबंधक एसपी सिंह, एके अरोड़ा और आरपी सिंह अपने-अपने वर्क सर्किल के सीनियर मैनेजर और मैनेजरों के साथ फील्ड में पहुंचे। अधिकारियों ने नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और संभावित जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई ताकि कहीं भी पानी जमा न होने पाए।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने उन स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जहां पहले जलभराव की समस्या सामने आ चुकी थी। संबंधित कर्मचारियों को मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारु रूप से होती रहे और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

दरअसल, कुछ दिन पहले बरौला और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण ने मानसून के दौरान सभी संवेदनशील स्थानों की नियमित निगरानी का फैसला लिया है।

सीईओ कृष्णा करुणेश ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बारिश के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव पाया गया और उसमें अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई तो सुपरवाइजर से लेकर संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों तक की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी निर्देश के बाद पूरा इंजीनियरिंग अमला बारिश के बीच लगातार फील्ड में सक्रिय रहा और जल निकासी व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img