Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: नोएडा मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा हरिया गिरफ्तार, 30 से ज्यादा मामलों में वांछित

Noida Crime: नोएडा मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा हरिया गिरफ्तार, 30 से ज्यादा मामलों में वांछित

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दिल्ली-एनसीआर में दहशत फैलाने वाले कुख्यात लुटेरे हरिश्चंद्र उर्फ हरिया को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 4 और 5 अगस्त की दरम्यानी रात की है, जब सेक्टर-20 थाना पुलिस टीम डीएलएफ मॉल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे।

पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने दोनों का पीछा किया। बदमाश मल्टीलेवल पार्किंग के पास स्थित जंगल की ओर भागे और खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिश्चंद्र उर्फ हरिया के रूप में हुई है, जो दिल्ली-एनसीआर में लूटपाट और स्नैचिंग की घटनाओं के लिए कुख्यात रहा है। पूछताछ के दौरान हरिया ने खुलासा किया कि वह खासतौर पर बुजुर्गों और महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, हरिया के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में 30 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, चैन स्नैचिंग, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे अपराध शामिल हैं। नोएडा पुलिस अब उसके फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए सघन सर्च अभियान चला रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें