Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चार घायल
रिपोर्ट: अमर सैनी
Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में आज सुबह तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। भाईपुर मार्ग पर एक बेकाबू कार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची रबूपुरा पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


