Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Maujpur Bakery Robbery: पूर्वी दिल्ली मौजपुर मार्केट में बेकरी लूट की कोशिश नाकाम, बेटे ने बदमाशों को भगाया

Maujpur bakery robbery, Delhi crime news, failed loot attemp

Maujpur Bakery Robbery: पूर्वी दिल्ली मौजपुर मार्केट में बेकरी लूट की कोशिश नाकाम, बेटे ने बदमाशों को भगाया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के मौजपुर मार्केट में स्थित प्रसिद्ध ‘मयूर बेकरी’ में बीती रात एक सनसनीखेज घटना हुई, जब दो हथियारबंद बदमाश लूट के इरादे से दुकान में घुसे। बेकरी के मालिक और मौजपुर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान महिपाल शर्मा के बेटे देवेंद्र और उनके कर्मचारी को बदमाशों ने हथियार के बल पर बंधक बनाकर धमकाया और रकम की मांग की। हालांकि, देवेंद्र ने साहसिक निर्णय लिया और बदमाशों से भिड़ गए। उनका यह साहस बदमाशों को डराने और मौके से भागने पर मजबूर करने के लिए पर्याप्त रहा। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी जांच जाफराबाद थाना पुलिस कर रही है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:45 बजे देवेंद्र और उनका कर्मचारी बेकरी बंद कर रहे थे, तभी मास्क पहने दो अज्ञात बदमाश पिस्टल लेकर दुकान में दाखिल हुए। उन्होंने दोनों पर गाली-गलौज की और पैसे मांगने लगे। देवेंद्र ने न केवल पिस्टल पर हाथ मारकर बदमाश को नियंत्रित करने की कोशिश की, बल्कि उनके साथ फिजिकल मुकाबला भी किया। बदमाशों ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन देवेंद्र की हिम्मत और शोर सुनकर आसपास के दुकानदार भी जुट गए, जिससे बदमाश भागने को मजबूर हो गए।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बदमाश बाइक से आए थे और भागते समय पैदल चले गए। बाद में उनके दो साथी स्कूटी लेकर पहुंचे और बाइक लेकर चले गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। मौजूदा घटना ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों के बीच सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी अपराधी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें