Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

गाजियाबाद में 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक दिल्ली यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट है।
क्राइम ब्रांच ने चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक दिल्ली यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट है।

अमर सैनी

गाजियाबाद । क्राइम ब्रांच ने चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक दिल्ली यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट है। आरोपी मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपी बिहार और मध्य प्रदेश से हथियार लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।
ADCP क्राइम ब्रांच सच्चिदानंद ने बताया कि गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुरादनगर इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 अवैध पिस्टल और 6 तमंचे सहित घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक व एक स्कूटर गिरफ्तार किया है। उसके तीन साथी अभी भी फरार हैं। जिसमें इस गिरोह का सरगना भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुरादनगर के अनस अल्वी, अनस गाजी, गाजियाबाद टीला मोड़ के आरिफ और इनाम हैं। आरिफ के खिलाफ 18 गंभीर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अनस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। उसकी मुलाकात मेरठ के अमन उर्फ अनु से हुई जो बिहार और मध्य प्रदेश से पिस्तौल की तस्करी कर सप्लाई करता था।
पिस्टल 32 हजार और एक तमंचा 4500 रुपये
एडीसीपी ने बताया कि गैंग एक पिस्टल 32 हजार रुपये में खरीदकर उसे 45 हजार रुपये में बेचते थे और एक तमंचा 2200 रुपये में खरीदकर उसे 4500 रुपये में बेचते थे। गिरफ्तार किए गए अनस अल्वी हिस्ट्रीशीटर और अनस गाजी जिला बदर है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *