Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

FirstOne Rehab Foundation: विश्व दिव्यांग दिवस पर राष्ट्रपति की मौजूदगी में FirstOne Rehab Foundation के बच्चों की प्रेरणादायक भागीदारी

World Disability Day event, FirstOne Rehab Foundation kids

FirstOne Rehab Foundation: विश्व दिव्यांग दिवस पर राष्ट्रपति की मौजूदगी में FirstOne Rehab Foundation के बच्चों की प्रेरणादायक भागीदारी

रिपोर्ट: अजीत कुमार

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में FirstOne Rehab Foundation के बच्चों की भागीदारी संस्था और उनके परिवारों के लिए गर्व का क्षण बन गई। भारत सरकार द्वारा आयोजित इस भव्य राष्ट्रीय समारोह में दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार–2025 प्रदान किए गए, जिसमें भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। देशभर से आए दिव्यांगजन, विशेषज्ञों, संस्थाओं, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी विशेष और उत्साहपूर्ण बना दिया।

इस कार्यक्रम में FirstOne Rehab Foundation के 12 बच्चों ने भाग लिया और पूरे आयोजन को करीब से देखा। इनमें सौम्या सोनी, शिव अग्रवाल, सुरभि जैन, छायांक गुप्ता और ग्रंथ गुप्ता शामिल रहे। बच्चों की आंखों में उत्साह और ऊर्जा देखने योग्य थी, क्योंकि यह पहली बार था जब वे राष्ट्रीय स्तर के इतने बड़े आयोजन और पुरस्कार वितरण समारोह का हिस्सा बने। वरिष्ठ सदस्य रजत शर्मा और रितेश सिन्हा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे स्वयं को समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा महसूस करते हैं।

कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक क्षण वह रहा जब बच्चों को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं से मिलने का अवसर मिला। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले इन सम्मानित व्यक्तियों की कहानियाँ सुनकर बच्चों में नई ऊर्जा, जोश और बड़े सपने देखने की भावना उत्पन्न हुई। कई बच्चे मंच पर प्रस्तुतियों और संवाद सत्रों को देखकर बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि वे भी भविष्य में अपने सपनों को पूरा कर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।

संस्था की ओर से प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, निदेशक डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. भावना आनंद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुष्मिता भाटी और विशेष शिक्षिका इलिका रावत ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि बच्चों की क्षमता को नई दिशा देने वाला एक प्रेरणादायक अनुभव है।

FirstOne Rehab Foundation का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा, थेरेपी, कौशल विकास और सामाजिक अवसरों के माध्यम से आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है। संस्था का मानना है कि सही अवसर और सही मार्गदर्शन से हर बच्चा अपनी पहचान बना सकता है। यह राष्ट्रीय मंच बच्चों के लिए एक ऐसे अनुभव के रूप में सामने आया है, जो आने वाले समय में उनके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें