गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से केन्या को भेजी राहत सामग्री

अमर सैनी

गाजियाबाद। केन्या देश में इन दिनों बाढ़ की वजह से तबाही मची हुई है। ऐसे में भारत सरकार ने केन्या की मदद करते हुए राहत सामग्री भेजी है। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से
भारतीय वायुसेना के C-17 ग्लोबमास्टर विमान ने मंगलवार सुबह 40 टन राहत सामग्री लेकर उड़ान भरी है।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- “बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 40 टन दवाओं, चिकित्सा आपूर्ति और अन्य उपकरणों से युक्त एचएडीआर सामग्री की दूसरी किश्त केन्या के लिए रवाना हो रही है। एक ऐतिहासिक साझेदारी के लिए खड़े होकर, दुनिया के लिए एक विश्वबंधु।”राहत सामग्री में दवाओं, चिकित्सा आपूर्ति के अलावा कंबल, सूखे खाने के पैकेट (रेडी टू ईट), स्लीपिंग बेड्स, टैंट, हाईजिन किट आदि शामिल हैं। बिजली व्यवस्था के लिए जेनरेटर भी भेजे गए हैं। इन सभी सामग्री की पैकिंग गाजियाबाद में NDRF बटालियन में हुई। वहां से इन्हें ट्रकों में लादकर हिंडन एयरबेस पर लाया गया। जहां से मंगलवार सुबह सी-17 ग्लोबमास्टर ने केन्या के लिए उड़ान भरी।

Hot this week

Army Band: ताजमहल से इंडिया गेट तक गूंजेंगी सेना के बैंड की देशभक्ति धुनें

Army Band: ताजमहल से इंडिया गेट तक गूंजेंगी सेना...

AI Dental Advice, Dental Injury, ChatGPT Dental Advice, AI Healthcare Accuracy, AI Medical Advice

AI Dental Advice: दांतों की चोट में AI की...

Topics

AI Dental Advice, Dental Injury, ChatGPT Dental Advice, AI Healthcare Accuracy, AI Medical Advice

AI Dental Advice: दांतों की चोट में AI की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img