उत्तर प्रदेश : हापुड़ से बड़ी खबर, अस्थियां विसर्जन करने आए परिवार की नाव गंगा में पलटी, बाल-बाल बचे सभी लोग 

Hapur News : हरियाणा के झज्जर जिले के गांव झांडली निवासी एक परिवार के पांच लोग उस समय बाल-बाल बचे जब उनकी नाव गंगा में पलट गई। यह घटना हापुड़ के ब्रजघाट में हुई, जहां वे अपनी मां की अस्थि विसर्जन करने के लिए गए थे।

पांचों को सुरक्षित निकाला गया

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के झज्जर के गांव झांडली निवासी प्रेमदेवी पत्नी महेंद्र की पिछले दिनों मौत हो गई थी। शुक्रवार को प्रेमदेवी की अस्थियां विसर्जन करने उनके दो बेटे सुनील व रमेश, भतीजे आजाद व जयदीप और पौता विकास ब्रजघाट पहुंचे थे। हादसे के बाद आसपास के नाविक तुरंत मौके पर पहुंचे और गंगा में कूदकर पांचों को बाहर निकाला।

नाविकों की बहादुरी

नाविकों की त्वरित कार्रवाई के कारण सभी की जान बच गई। घटना के बाद से पांचों सदमे में हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे अपनी मां की अस्थियां विसर्जन करने के लिए ब्रजघाट आए थे। हादसे के बाद से वे सदमे में हैं और अभी भी इस घटना से उबर नहीं पाए हैं। नाविक अरुण निषाद, पूरम, अंकित, बंटी व अभिषेक ने अपनी जान जोखिम में डालकर पांचों को गहरे पानी से निकाला। यदि वे समय पर नहीं पहुंची तो सभी पानी के तेज बहाव में बह जाते।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img