Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Faridabad Robbery: फरीदाबाद में हथियार के बल पर डेढ़ लाख की लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

Faridabad robbery news, armed robbery Faridabad, police arrest robbery case

Faridabad Robbery: फरीदाबाद में हथियार के बल पर डेढ़ लाख की लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर 48 ने 17 दिसंबर को पर्वतीय कॉलोनी मार्केट में हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपए की लूट के मामले में चार आरोपियों को अलीगढ़ और फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में वारदात में प्रयोग की गई पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पीड़िता चमन वासी फरीदपुर ने थाना सारण में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह NIT-3 स्थित एक विक्रेता के पास कन्फेशनरी का सामान सप्लाई करता है और पैसे की रिकवरी करता है। 17 दिसंबर को सुबह वह पर्वतीय कॉलोनी मार्केट में अपने पिट्ठू बैग में 21,200 रुपए लेकर पैसे लेने गया। सोनिया चौक के पास तीन युवकों ने हथियार दिखाकर उसका बैग छीन लिया, जिसमें कुल लगभग डेढ़ लाख रुपए थे।

अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तारिक मलिक (23), जुबेर (18), गनी उर्फ अली (23) और रोहित उर्फ कन्हैया (34) को गिरफ्तार किया। तारिक और रोहित इस घटना के मुख्य षड्यंत्रकारी थे। तारिक पिछले छह महीने से अलीगढ़ में अपने मामा के पास रह रहा था और रोहित उर्फ कन्हैया ने उसे शिकायतकर्ता के पैसों की जानकारी दी थी। आरोपियों ने घटना से पहले 16 दिसंबर को पल्सर मोटरसाइकिल लेकर फरीदाबाद में तैनाती कर रखी थी।

क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनील कुमार, सहायक उप निरीक्षक रोहित लकड़ा और अन्य टीम मेंबरों ने तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है और आगे की कार्यवाही जारी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें