उत्तर प्रदेश : हापुड़ में रेलवे पुल पर युवक की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित रेलवे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पुल पर एक युवक द्वारा स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को पुल से लटककर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के बीच स्टंट करते देखा जा सकता है।

इस स्टंटबाजी से न केवल युवक की जान खतरे में पड़ी, बल्कि हाईवे पर गुजर रहे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी प्रभावित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा था। युवक की इस हरकत से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। कई यूजर्स ने युवक की इस हरकत को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img