Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Faridabad on High Alert: फ़रीदाबाद में हाई अलर्ट, पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन सिक्योरिटी

Faridabad on High Alert:

Faridabad on High Alert: फ़रीदाबाद में हाई अलर्ट, पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन सिक्योरिटी

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फ़रीदाबाद हरियाणा की सड़कों पर धुंध के बीच पुलिस की गश्त गाड़ियाँ और पैदल जवान तेज़ी से आगे‑पीछे होते हुए दिखाई दे रहे हैं। “फ़रीदाबाद में आज सुबह से हाई अलर्ट है। दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद पुलिस ने हर कॉलोनी, हर थाना क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में सघन चेकिंग शुरू कर दी है। तीनों ज़ोन—उत्तरी, मध्य और दक्षिणी—में थाना स्तर पर टीमों को तैनात किया गया है।

सेक्टर 37 बायपास रोड पर सुबह 5 बजे से ही हाई अलर्ट के तहत चेकिंग शुरू हो गई है। पुलिस ने इस अभियान का नाम ‘ऑपरेशन सिक्योरिटी’ रखा है। उत्तरी ज़ोन में थाना धौज, थाना बड़खल और आसपास के गाँवों में 200 से अधिक जवान तैनात हैं। मध्य ज़ोन में सेक्टर 23, 24 और 25 के सभी कॉलोनी गेट पर बैरिकेड लगाकर वाहन जाँच की जा रही है। दक्षिणी ज़ोन में बड़ौली, पल्ला और निकटवर्ती औद्योगिक क्षेत्रों में भी सघन तलाशी चल रही है।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली ब्लास्ट के बाद मिले इनपुट के आधार पर यह कदम उठाया गया है। फ़रीदाबाद में 2 900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी, जिसके बाद पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस हाई अलर्ट का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। दिल्ली की घटना के बाद संभावित खतरे की सूचना मिलने के कारण हर कॉलोनी, गाँव और थाना क्षेत्र में चेकिंग की जा रही है। यह एक प्री‑एम्प्टिव कदम है, जिससे किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।

पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई देने पर तुरंत 112 पर सूचना दें और अपने पहचान पत्र एवं वाहन दस्तावेज़ तैयार रखें, क्योंकि चेकिंग के दौरान इनकी आवश्यकता पड़ सकती है। ग्रामीण इलाकों में भी विशेष टीमों को भेजा गया है, और वहाँ के निवासी इस ऑपरेशन को सकारात्मक रूप से देख रहे हैं। फ़रीदाबाद पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह व्यापक चेकिंग अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी संभावित खतरों को पूरी तरह से नियंत्रित नहीं किया जाता।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें