Faridabad Crime: फरीदाबाद के गांव बडौली में चाकू मारकर हत्या का खुलासा 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Faridabad Crime: फरीदाबाद के गांव बडौली में चाकू मारकर हत्या का खुलासा 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद हरियाणा के गांव बडौली में चाकू मारकर की गई हत्या के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। 1 जनवरी की शाम गांव बडौली में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस गंभीर वारदात के बाद थाना बीपीटीपी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की।

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहम्मद एजाज निवासी गांव बडौली ने थाना बीपीटीपी में शिकायत दी थी कि उसके पिता रिजवान उम्र 46 वर्ष की गांव बडौली निवासी बीरबल ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। शिकायत के आधार पर थाना बीपीटीपी में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान थाना बीपीटीपी की टीम ने गुप्त सूत्रों की मदद से आरोपी बीरबल निवासी गांव बडौली को गांव बडौली के रकबा आगरा और गुड़गांव कैनाल के बीच स्थित जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि 1 जनवरी की शाम रिजवान गांव बडौली स्थित एक दुकान पर मीट खरीदने गया था और दुकानदार से उधार देने की बात कर रहा था। उसी समय आरोपी भी दुकान पर मौजूद था। उधार को लेकर आरोपी और मृतक के बीच कहासुनी हो गई। आरोपी ने बताया कि बहस के बाद जब रिजवान वहां से जाने लगा तो उसने दुकान से चाकू उठाया और थोड़ी दूरी पर जाकर रिजवान पर तीन से चार बार चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना से दो दिन पहले भी मृतक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसकी रंजिश आरोपी के मन में थी और उसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

 

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img