Factory Accident: फैक्टरी में टीन शेड खोलते समय गिरने से मजदूर की मौत

Factory Accident: फैक्टरी में टीन शेड खोलते समय गिरने से मजदूर की मौत

नोएडा : सेक्टर-83 स्थित एक फैक्टरी में टीन शेड खोलने के दौरान ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा सोमवार शाम हुआ, जब मजदूर करीब 30 से 40 फीट की ऊंचाई पर काम कर रहा था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गाजियाबाद के विजय नगर निवासी 32 वर्षीय शहजाद के रूप में हुई है। वह मजदूरी का काम करता था और सोमवार शाम सेक्टर-83 स्थित एक फैक्टरी में लगे टीन शेड को हटाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा।

हादसे में शहजाद के सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों के अनुसार मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। यदि शिकायत प्राप्त होती है तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img