Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथनCongress Protest March: नोएडा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान, जेवर में निकाला जोरदार आक्रोश मार्चValmiki Jayanti Procession: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर ग्रेटर नोएडा में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला भव्य जुलूसIllegal Firecrackers Seized: नोएडा के बहलोलपुर में मकान के अंदर अवैध पटाखे बेचते तस्कर गिरफ्तार, 378 पैकेट बरामदSenior Citizens Safety Network: बुजुर्गों की हिफाजत के लिए नोएडा में बनेगा पड़ोसियों का रक्षा तंत्र, 10 परिवारों का मॉडल तैयारVehicle Fitness Test: नोएडा में बिना फिटनेस जांच दौड़ने वाले व्यावसायिक वाहनों की संख्या 3 फीसदी से भी कम हुईBiodiversity Park Tree Cutting: बायोडायवर्सिटी पार्क में काटे गए 4 हरे पेड़, पर्यावरणविद् की शिकायत पर वन विभाग ने भेजा नोटिसNoida Cafe Fire: नोएडा के कैफे में भीषण अग्निकांड से युवक की मौत, संचालक व ठेकेदार पर दर्ज हुआ केस

एक्सप्रेसवे से सटे सेक्टरों में दूर होगा बिजली संकट, प्राधिकरण ने शुरू की तैयारी

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे सटे 5 सेक्टरों में इन दिनों लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों की परेशानी को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने 3 सेक्टरों में बिजली सब-स्टेशन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है
एक्सप्रेसवे से सटे सेक्टरों में दूर होगा बिजली संकट, प्राधिकरण ने शुरू की तैयारी

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे सटे 5 सेक्टरों में इन दिनों लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों की परेशानी को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने 3 सेक्टरों में बिजली सब-स्टेशन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण का दावा है कि इसके लिए टेंडर भी जारी दिए गए हैं। वहीं नए बिजली सब स्टेशन बनने से पुराने सेक्टरों और गांवों में बने बिजली सब स्टेशनों पर लोड कम होगा। इससे वहां बेहतर बिजली आपूर्ति हो सकेगी।

नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक सब-स्टेशन सेक्टर 155, 156 और 164 में बनाए जाएंगे। इससे पहले एक्सप्रेसवे के आसपास सेक्टर 151 और 162 में दो बिजली सब स्टेशन बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया का आधा काम पूरा हो चुका है। तीन महीने में इसका काम शुरू होने की उम्मीद है। ये सभी पांच बिजली सब स्टेशन 33-11 केवी क्षमता के होंगे। नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेसवे के किनारे नए सेक्टर विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ और औद्योगिक सेक्टर भी बसाए जाएंगे। औद्योगिक सेक्टर में बिजली की काफी जरूरत होगी। इसे ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यूपीपीसीएल ने भी नोएडा अथॉरिटी को नए बिजली सब स्टेशन बनाने की जरूरत बताई थी।

अब खुलेगी प्राइस बिड
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में सेक्टर 151, 155, 156, 162 और 164 में इनका निर्माण किया जाएगा। इनमें से सेक्टर 151 और 162 में सब-स्टेशन बनाने के लिए टेंडर जारी किए गए थे। इनकी तकनीकी बिड खुलने के बाद अब प्राइस बिड खोली जानी है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

51 करोड़ रुपये होंगे खर्च, डेढ़ साल में होगा पूरा
अधिकारियों ने बताया कि इनके अलावा अब सेक्टर 155, 156 और 164 में सब-स्टेशन बनाने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इन पांचों स्टेशनों पर बिजली से जुड़े कामों पर करीब 51 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। काम शुरू होने के बाद करीब डेढ़ साल में ये पूरे हो जाएंगे। गौरतलब है कि इस समय शहर में बिजली का संकट है। कई घंटों की बिजली कटौती हो रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *