Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने की चौपाल, 1 नवंबर को दिल्ली में रैली में पहुंचने का किया आह्वानLucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथनPolice Traffic Booths: यमुना सिटी में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बनेंगे हाईटेक पुलिस व ट्रैफिक बूथPolice Attack Case Acquittal: मेंहदीपुर में पुलिस टीम पर पथराव व जानलेवा हमले के 12 साल पुराने मामले में सभी 7 आरोपी दोषमुक्तSuspicious Fall From Roof: नोएडा के हरौला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की छत से गिरकर फैक्ट्री कर्मी की मौतStolen TMT Rebar Buyer Arrested: चोरी का सरिया खरीदने वाला दिल्ली का शातिर कबाड़ी नोएडा से गिरफ्तार, 170 किलो माल बरामद

अरबपति महिला की गिरफ्तारी के बाद अब विदेश भागे आरोपियों की होगी धरपकड़

15 हजार करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े मामले में थाना सेक्टर 20 पुलिस ने रविवार को कोयम्बटूर तमिलनाडु से अरबपति महिला सुगन्या को गिरफ्तार किया था
अरबपति महिला की गिरफ्तारी के बाद अब विदेश भागे आरोपियों की होगी धरपकड़

अमर सैनी

नोएडा। 15 हजार करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े मामले में थाना सेक्टर 20 पुलिस ने रविवार को कोयम्बटूर तमिलनाडु से अरबपति महिला सुगन्या को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब इस मामले में विदेश भागे आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। पुलिस इन आरोपियों को रेड कॉर्नर नोटिस पहले ही जारी कर चुकी है।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीम ने रविवार को महिला को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। महिला की पहचान सुगन्या प्रभु पुत्री आर0 सुब्रह्मण्यम निवासी 29/सी 2 वेंकट रथना अपार्टमेन्ट रेस कोर्स रोड कोयम्बटूर तमिलनाडु को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने 3 अरबपति कारोबारियों को गिरफ्तार किया था। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। तीनों कारोबारी पिछले नौ महीने से फरार थे। 10 अप्रैल को दिल्ली के तिलक नगर निवासी कारोबारी तुषार गुप्ता को उसके ऑफिस से गिरफ्तार किया गया था। नोएडा पुलिस ने साल 2023 में देशभर में चल रहे जीएसटी फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया था।

कई आरोपी परिवार समेत विदेश भागे
धोखाधड़ी में शामिल कई आरोपी अपने परिवार समेत विदेश भाग गए हैं। नोएडा पुलिस को सूचना मिली है कि कुछ आरोपियों ने दुबई और अन्य जगहों पर अपने ठिकाने बना रखे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए ओपन डेटेड वारंट जारी करने की तैयारी कर रही है। रेड कॉर्नर नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है। ओपन डेटेड वारंट जारी होने के बाद नोएडा पुलिस या तो विदेश जाकर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी या फिर इंटरपोल की मदद से वांछित आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। जीएसटी फर्जीवाड़े में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कई कारोबारी भी शामिल हैं।

ऐसे करते थे ठगी
आरोपी देश के अलग-अलग जगहों पर रहने वाले लाखों लोगों के पैन कार्ड और आधार कार्ड के डेटा के आधार पर फर्जी कंपनियां खोलते थे। ये कंपनियां और फर्म सिर्फ कागजों पर ही थीं। इसके बाद जीएसटी नंबर लेकर और फर्जी बिल बनाकर रिफंड लेते थे, जिससे सरकार को आर्थिक नुकसान होता था। जालसाज जीएसटी नंबर वाली फर्जी कंपनियां भी बेचते थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *