Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Noida: नोएडा में उन्नति फॉर्च्यून बिल्डर पर ईडी का छापा, बिल्डर अनिल मिठास गिरफ्तार

Noida: नोएडा में उन्नति फॉर्च्यून बिल्डर पर ईडी का छापा, बिल्डर अनिल मिठास गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 119 स्थित उन्नति फॉर्च्यून अपार्टमेंट में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े करीब 200 करोड़ रुपये के मामले में ईडी की यह छापेमारी की गई है। छापेमारी सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई और टीम दो गाड़ियों में पहुंचकर अपार्टमेंट परिसर में दाखिल हुई। छापेमारी के दौरान ईडी ने बिल्डर अनिल मिठास को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने अपार्टमेंट और अन्य संबंधित परिसरों में गहन तलाशी अभियान चलाया और कई अहम दस्तावेजों को कब्जे में लिया है, जो कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़े बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक अनिल मिठास पर आरोप है कि उन्होंने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये जुटाए और उस फंड का दुरुपयोग किया। इस पैसे को कथित तौर पर फर्जी कंपनियों और बेनामी खातों के जरिए इधर-उधर किया गया। इस वित्तीय लेन-देन की जांच में भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की।

ईडी की टीम अब जब्त दस्तावेजों की जांच कर रही है और मामले में अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। साथ ही, बिल्डर की अन्य संपत्तियों और लेन-देन का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। ईडी की इस कार्रवाई से नोएडा-गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के रियल एस्टेट सेक्टर में हलचल मच गई है। वहीं, निवेशकों में भी चिंता का माहौल है, जो वर्षों से अपने घरों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती है और जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें