Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida: नोएडा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सीईओ लोकेश एम ने विकास योजनाओं का किया ऐलान

Noida: नोएडा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सीईओ लोकेश एम ने विकास योजनाओं का किया ऐलान

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा प्राधिकरण ने आज इंदिरा गांधी कला केंद्र में भव्य आयोजन के साथ नोएडा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने शहर के समग्र विकास और आगामी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों को जल्द ही पूरा किया जाएगा और शहर को स्मार्ट, सुंदर और सुविधा सम्पन्न बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

सीईओ ने जानकारी दी कि सेक्टर 62 में स्काई वॉक का निर्माण किया जाएगा, जिससे पैदल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को बेहतर करने के लिए 500 ई-बसें चलाई जाएंगी। वहीं, चिल्ला बॉर्डर से बनाए जा रहे एलिवेटेड रोड को पुश्ता एलिवेटेड रोड से जोड़ा जाएगा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी। इसके अलावा, नोएडा में कई स्थानों पर फुटओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं।

शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए करोड़ों की लागत से डियर पार्क बनाए जा रहे हैं। गांवों के समग्र विकास के लिए एक रिटायर्ड अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जो विकास कार्यों की निगरानी करेंगे। ग्रामीणों की मांग पर जल्द ही एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू होगा। भंगेल एलिवेटेड रोड का काम तेजी से चल रहा है और इसके पूरा होने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा का सफर आसान हो जाएगा।

औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नोएडा में 15 प्लॉट तय किए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग सेक्टरों में आवंटित किया जाएगा। नागरिकों को जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन डिजिटल और आईटी के माध्यम से काम को आसान बनाएगा, और इसके लिए ऐप तैयार किया जा रहा है।

सेक्टर 145 में बचे हुए 208 किसानों को प्लॉट दिए जाएंगे, जबकि कुछ को पहले ही दिया जा चुका है। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर पाँच अंडरपास बन चुके हैं और दो और अंडरपास बनाए जाएंगे।

किसानों की सहूलियत के लिए 15 गांवों का सर्वे किया गया है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है, 103 सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं और कचरे के निस्तारण के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। सेक्टर 54 में वेटलैंड का निर्माण किया गया है और मुख्य सड़कों की सफाई के लिए 14 मशीनें लगाई गई हैं।

इस पूरे आयोजन के माध्यम से नोएडा प्राधिकरण ने अपने विकास कार्यों की झलक दिखाई और शहर के भविष्य को लेकर जनता में विश्वास जगाया। सीईओ लोकेश एम ने कहा कि नोएडा को देश का सबसे व्यवस्थित और स्मार्ट शहर बनाने का सपना जल्द ही साकार होगा

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें