Sewer Accident: न्यू अशोक नगर में सीवर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, जहरीली गैस से मजदूर की मौत

Sewer Accident: न्यू अशोक नगर में सीवर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, जहरीली गैस से मजदूर की मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के New Ashok Nagar इलाके में सीवर की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जहरीली गैस की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार मजदूर विनोद कुमार और धर्मेंद्र एक मकान में सीवर की सफाई करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही सीवर का ढक्कन खोला गया और सफाई का काम शुरू हुआ, उसी दौरान विनोद कुमार अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण सीवर के अंदर गिर गया। साथी को अंदर गिरता देख धर्मेंद्र उसे बचाने के लिए तुरंत सीवर में उतर गया, लेकिन वह भी अंदर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया।

दोनों मजदूरों को लंबे समय तक बाहर नहीं निकलता देख मकान मालिक ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को सीवर से बाहर निकाला गया। घटना के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना के तुरंत बाद दोनों मजदूरों को इलाज के लिए Lal Bahadur Shastri Hospital ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि धर्मेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

सूचना मिलते ही New Ashok Nagar Police Station की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवर में उतरना मजदूरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे कामों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Delhi Firing: करोल बाग में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img