Expressway Bus Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, बिहार पुलिस के SI समेत 6 की मौत

Expressway Bus Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, बिहार पुलिस के SI समेत 6 की मौत

Unnao में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में बिहार पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और एक कैदी समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 5 बजे Auras थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 262 के पास हुआ। तेज रफ्तार प्राइवेट बस Delhi से बिहार की ओर जा रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चालक को झपकी आने के कारण बस पर से उसका नियंत्रण हट गया। इसके बाद बस सीधे डिवाइडर से टकराई और पलट गई।

हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार कई यात्री बाहर छिटककर एक्सप्रेसवे के नीचे खाई में जा गिरे। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के समय बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे।

मृतकों में बिहार पुलिस के सब इंस्पेक्टर राम जी राम और बंदी छत्रपाल सिंह तोमर भी शामिल हैं। हादसे में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर और सिपाही Siwan पुलिस लाइन में तैनात थे और बंदी छत्रपाल सिंह तोमर को गवाही दिलाने के लिए Gurugram लेकर गए थे। गवाही पूरी होने के बाद सभी बस से वापस सीवान लौट रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में चालक को झपकी आना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img