Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Delhi Pizza Hut Blast: दिल्ली के यमुना विहार पिज़्ज़ा हट में धमाका, पांच लोग झुलसे

Delhi Pizza Hut Blast: दिल्ली के यमुना विहार पिज़्ज़ा हट में धमाका, पांच लोग झुलसे

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के भजनपुरा थाना क्षेत्र के यमुना विहार इलाके में स्थित पिज़्ज़ा हट में देर रात अचानक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते वहां आग लग गई। इस घटना में करीब पांच लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें तुरंत नज़दीकी गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही है और उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पिज़्ज़ा हट के ठीक सामने एक चाय की दुकान है। बताया गया कि चाय वाला अक्सर अपना छोटा एलपीजी सिलेंडर पिज़्ज़ा हट की सीढ़ियों के पास रखता था। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी और इसके चलते छोटा सिलेंडर फट गया। वहीं, दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में अलग ही कारण सामने आया है। दमकल अधिकारियों का कहना है कि धमाका एसी के कंप्रेसर में हुआ और उसी से इतनी भीषण आग लगी।

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

भजनपुरा थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार इस घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और इसमें किसकी लापरवाही रही। फिलहाल पुलिस दमकल विभाग की रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। यह हादसा एक बार फिर से सुरक्षा मानकों और लापरवाही पर सवाल खड़े करता है। व्यस्त इलाकों में रेस्तरां और दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन को और सख्ती दिखाने की ज़रूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें