Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Building Collapse: दिल्ली की पंजाबी बाग सब्जी मंडी में इमारत गिरी, 22 लोग सुरक्षित निकाले गए

Delhi Building Collapse: दिल्ली की पंजाबी बाग सब्जी मंडी में इमारत गिरी, 22 लोग सुरक्षित निकाले गए

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट स्थित पंजाबी बाग सब्जी मंडी इलाके में आधी रात एक बड़ा हादसा टल गया। देर रात करीब 3 बजे एक पुरानी और जर्जर इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इमारत गिरने के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। हालांकि आसपास के मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के दौरान आसपास के घरों से 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनमें से तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। घायल महिला को बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य घायलों का इलाज भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, जिस इमारत का ढहना हुआ वह पहले से ही खाली थी और एमसीडी ने इसे खतरनाक घोषित किया हुआ था। इसके बावजूद समय रहते इसे गिराने की कार्रवाई नहीं की गई, जिससे रात में यह हादसा हो गया। स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर दिल्ली की पुरानी और जर्जर इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। क्या प्रशासन ने समय रहते उचित कदम उठाए होते तो यह हादसा टल सकता था? अब सभी की निगाहें एमसीडी की जांच और जिम्मेदारी तय करने पर टिकी हैं।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें