Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Delhi Mock Drill: लाल किले ब्लास्ट के बाद सरोजिनी नगर में दिल्ली पुलिस की मॉक ड्रिल

Delhi Mock Drill: लाल किले ब्लास्ट के बाद सरोजिनी नगर में दिल्ली पुलिस की मॉक ड्रिल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के बाहर हुए बम ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसी एहतियात के तहत दिल्ली पुलिस ने आज सरोजिनी नगर मार्केट क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल का आयोजन किया। ड्रिल का उद्देश्य ऐसी स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखना था, जिनमें भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध सामान या लावारिस बैग मिलने की सूचना मिलती है। मार्केट परिसर स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग में लावारिस बैग पाए जाने की सूचना पर ड्रिल को शुरू किया गया। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम तुरंत सक्रिय हुई और इलाके की घेराबंदी कर दी। इसके बाद बम स्क्वॉड, दिल्ली अग्निशमन सेवा की यूनिटें, एंबुलेंस टीमें और विभिन्न सिविक एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से स्थिति को संभालने की प्रक्रिया की। सुरक्षा बलों ने पहले इलाके को खाली कराया, फिर संदिग्ध बैग की जांच की गई और मौके को सुरक्षित घोषित किया गया।

दिल्ली पुलिस समय-समय पर ऐसे अभ्यास करती रहती है ताकि किसी भी तरह के वास्तविक खतरे की स्थिति में एजेंसियों के बीच तालमेल मजबूत रहे और प्रतिक्रिया समय कम से कम हो। लाल किले के पास हुए धमाके के बाद से एजेंसियों की संवेदनशीलता और सतर्कता और भी बढ़ गई है, जिसके चलते यह ड्रिल राजधानी के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा तैयारियों का हिस्सा बनी। फायर अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल न केवल एजेंसियों की तैयारी को परखती हैं बल्कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात कर्मचारियों को वास्तविक परिस्थितियों में काम करने का अनुभव भी देती हैं। उन्होंने कहा कि जनता को भी ऐसे अभ्यासों के दौरान सहयोग करना चाहिए ताकि सुरक्षा व्यवस्था बिना किसी रुकावट के पूरी की जा सके।

सरोजिनी नगर मार्केट जैसे हमेशा व्यस्त रहने वाले क्षेत्रों में इस तरह की मॉक ड्रिल सुरक्षा एजेंसियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं, क्योंकि यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में किसी भी संदिग्ध स्थिति से निपटने के लिए त्वरित और सटीक कार्रवाई जरूरी होती है। आज की मॉक ड्रिल ने एक बार फिर यह साबित किया कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी तत्परता से तैयार हैं और किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें