World Diabetes Day: यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा सेक्टर 110 ने मनाया वर्ल्ड डायबिटीज डे

World Diabetes Day: यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा सेक्टर 110 ने मनाया वर्ल्ड डायबिटीज डे

रिपोर्ट: अजीत कुमार

वर्ल्ड डायबिटीज डे 2025 के अवसर पर यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा सेक्टर 110 ने वेद वन पार्क, सेक्टर 78 में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में आसपास की सोसाइटीज़ से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। नोएडा एम्प्लॉयीज़ एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राजकुमार चौधरी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। यथार्थ हॉस्पिटल, जो अपनी उत्कृष्ट मेडिकल सेवाओं और सामुदायिक स्वास्थ्य पहलों के लिए जाना जाता है, इस तरह के अभियानों के जरिए लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के प्रति हमेशा सक्रिय रहता है।

कार्यक्रम की शुरुआत इंटरनल मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. पल्लव मिश्रा की हेल्थ टॉक से हुई। उन्होंने डायबिटीज के कारणों, शुरुआती संकेतों, जांचों और रोकथाम के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डायबिटीज एक प्रबंधनीय स्थिति है, जिसे नियमित हेल्थ चेकअप, ब्लड शुगर मॉनिटरिंग, संतुलित डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल के जरिए प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को यह भी समझाया कि समय पर जागरूकता और सही आदतें अपनाने से जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

इसके बाद फिजियोथेरेपी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. सुनील त्यागी ने योग सत्र का संचालन किया। प्रतिभागियों को ऐसे सरल और प्रभावी योगासन सिखाए गए, जो डायबिटीज प्रबंधन में मददगार होते हैं। श्वास तकनीकों, स्ट्रेचिंग और हल्के आसनों के माध्यम से लोगों को बताया गया कि कैसे योग उन्हें मानसिक शांति, बेहतर रक्त संचार और शुगर नियंत्रण में सहायता कर सकता है।

यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा सेक्टर 110 का मुख्य उद्देश्य लोगों को डायबिटीज जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच के महत्व को समझाना और एक स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। अस्पताल ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि समुदाय में स्वास्थ्य से जुड़ा सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img