Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Delhi MCD Attack: पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने रोहिणी डीसीपी कार्यालय में दर्ज कराई MCD पर हमला की शिकायत

Delhi MCD Attack: पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने रोहिणी डीसीपी कार्यालय में दर्ज कराई MCD पर हमला की शिकायत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता विजय गोयल आज रोहिणी के डीसीपी कार्यालय पहुंचे और दिल्ली नगर निगम (MCD) की टीम पर डॉग लवर्स द्वारा हुए हमले को लेकर शिकायत दर्ज कराई। विजय गोयल ने बताया कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना हुई है और उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। उनका कहना था कि आवारा कुत्तों को लेकर उनकी लड़ाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

दरअसल, सोमवार को रोहिणी इलाके के के. एन. काटजू थाना अंतर्गत MCD की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान डॉग लवर्स ने टीम का विरोध किया और उन्हें रोकने का प्रयास किया, साथ ही कुछ लोगों ने MCD की टीम पर हमला भी किया। विजय गोयल ने इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना बताते हुए रोहिणी डीसीपी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।

इस मौके पर डीसीपी रोहिणी राजीव रंजन ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल शिकायत दर्ज कराने आए थे और उनकी शिकायत ली जा चुकी है। उन्होंने बताया कि MCD की ओर से पहले ही मामला दर्ज किया गया है और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से ही आवारा कुत्तों को लेकर डॉग लवर्स का विरोध और प्रदर्शन लगातार जारी है। इस मामले में पुलिस और प्रशासन ने साफ किया है कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी और किसी भी तरह के हिंसक विरोध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें