Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Delhi: AAP MLA Amanatullah Khan के बेटे की बुलेट बाइक जब्त, पुलिस से बदसलूकी का आरोप

AAP MLA Amanatullah Khan
Delhi: AAP MLA Amanatullah Khan के बेटे की बुलेट बाइक जब्त, पुलिस से बदसलूकी का आरोप

Delhi: AAP MLA Amanatullah Khan के बेटे की बुलेट बाइक जब्त, पुलिस से बदसलूकी का आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस ने  AAP MLA Amanatullah Khan के बेटे की बुलेट बाइक जब्त कर ली है। मामला रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना लाइसेंस और बिना RC के गाड़ी चलाने का है। पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जामिया नगर क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान बाटला हाउस इलाके दो लड़कों को गलत साइड बाइक चलाते हुए देखा गया। बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था, जिससे तेज आवाज हो रही थी। पुलिस ने लड़कों को रोका और दस्तावेज मांगे, लेकिन बाइक चला रहे लड़के के पास न तो लाइसेंस था और न ही गाड़ी के कागजात। जांच के दौरान उसने खुद को AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा बताया और पुलिस पर रौब झाड़ते हुए कहा, “हमारे पापा विधायक हैं, हमारा चालान कैसे काटोगे?”

पुलिस के मुताबिक, AAP MLA Amanatullah Khan के लड़के ने पुलिसकर्मियों से बदतमीजी की और विधायक पिता को फोन करके बात SHO को कराई। अमानतुल्लाह खान ने फोन पर भड़कते हुए कहा, “मुझे भी बंद कर दो।” इसके बाद दोनों लड़के मौका पाकर बिना नाम और पता बताए बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को थाने ले जाकर जब्त कर लिया और कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपों में मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग, बिना हेलमेट, लाइसेंस और RC के गाड़ी चलाना और रॉन्ग साइड ड्राइविंग शामिल है। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है, और लड़कों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें