Faridabad: फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित हेलिपैड ग्राउंड पर फूल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय रहेंगे मुख्य अतिथि

Faridabad: फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित हेलिपैड ग्राउंड पर फूल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय रहेंगे मुख्य अतिथि

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियों के तहत आज फरीदाबाद के सेक्टर 12 हेलिपैड ग्राउंड पर फूल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस रिहर्सल में जिला उपायुक्त और पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद के नेतृत्व में पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर शहर के सभी निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चे भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

Faridabad जिला उपायुक्त ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड और अन्य कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा, “एट होम” कार्यक्रम भी फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी होटलों और गेस्ट हाउसों की विशेष जांच की जा रही है, और निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने आम जनता से 26 जनवरी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की और विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से सुरक्षित और सफल रहेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img